परतोष तिराहे पर आगजनी, चार दुकानें और एक छप्पर जलकर राख

मुंशीगंज, अमेठी: 19 मार्च 2024 को, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के परतोष तिराहे पर शरारती तत्वों ने एक ही रात में चार दुकानों और एक छप्पर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

परतोष पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर के क्षेत्र में यह घटना हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।